Offer

Wednesday, July 26, 2017

गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की नदियां उफान पर, स्कूलों में हुई छुट्टी

मुंबई/अहमदाबाद/जयपुर.महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल हैं। महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी उफान पर है। यहां एडमिनिस्ट्रेशन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान में भी कई नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य के बारिश से प्रभावित इलाकों के कई स्कूलों में सोमवार की छुट्टी कर दी गई है। गुजरात में भी चार दिन से बारिश नहीं थमी है। बीते दो दिनों से राजस्थान में भी नदी नाले-उफान पर हैं। बारिश-बाढ़ के चलते कुछ जगहों पर सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। गुजरात में भी चार दिन से बारिश थमी नहीं है।

दिल्ली-उप्र फिर झमाझम
- साउथ-वेस्ट मानसून के एक्टिव होने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, इलाहाबाद, रामनगर, सीतापुर, फैजाबाद, शिकोहाबाद, बहराइच और सिकंदरा समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश से टेम्परेचर में गिरावट आई है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को जोरदार बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में शनिवार को भी हल्की बारिश हुई थी।
दीव में लहरों के साथ सेल्फी ले रहे थे, पानी में बहे
- केंद्र शासित प्रदेश दीव के नागवा बीच पर लहरों के साथ सेल्फी लेना चार युवकों को भारी पड़ गया। लहरों की चपेट में आकर चारों समुद्र में बह गए। हालांकि, उनके एक और साथी को बचा लिया गया है।
 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.